रामपुर/यूपी[फ़राज़ कलीम]– कोसी नदी में अपने दो साथियों के साथ नहाने आया मदरसे का एक क्षात्र खेल ही खेल में गहरे पानी के आगोश में समा गया. 22 घंटे बीत जाने के बाद भी क्षात्र का शव ढूंढ पाने में गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिल सकी है.
रामपुर के थाना अजीम नगर का निवासी ज़ीशान कई सालों से टांडा के गांव प्राणपुर के मदरसे में पढ़ाई कर रहा था. वह जुमेरात को अपने दो साथियों के साथ कोसी नदी मैं नहाने के लिए जा पहुंचा, जहां वह खेल खेल में गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते गहरे पानी के आगोश में समा गया. घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जहां पर पहले तो उन्होंने स्वयं ही पानी में लापता हो चुके जीशान को ढूंढने की कोशिश की लेकिन जब उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी तो कुछ देर बाद प्रशासन व पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई.
घटना की सूचना पाकर SDM व पुलिस अधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और लापता जीशान को ढूंढने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया. इस ऑपरेशन की कामयाबी के लिए आसपास के नामचीन गोताखोरों को भी बुलाया गया. गोताखोरों ने नदी में उतर कर लापता ज़ीशान को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन 22 घंट से जारी ऑपरेशन के बाद भी प्रशासन और गोताखोरों को किसी तरह की कोई कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है. जबकि पानी के तेज बहाव के बावजूद प्रशासन की और से लापता छात्र को ढूंढे जाने की कोशिशें नहीं छोड़ी.
- बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

- Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

- जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

- Jamia Millia Islamia Declares Class X Results: Girls Outshine Boys with 98.65% Pass Rate

- यूनानी तिब्बी कांग्रेस की बैठक: हकीम अजमल खान के विचारों को आगे बढ़ाने और जामिया में यूनानी कॉलेज की स्थापना पर ज़ोर

