मॉब लिंचिंग मामला- मरहूम अब्दुल मालिक मॉब लिंचिंग मामले के गवाहों ने आरोपियों की पहचान की, अब मिल सकेगा इंसाफ़

Date:

ग्लोबलटुडे न्यूज़ डेस्क: नार्थ वेस्ट दिल्ली की जिला अदालत रोहिणी कोर्ट में यह मुकदमा चल रहा है। आज उस कत्ल के चश्मदीद गवाह और अन्य गवाहों को अदालत में पेश किया गया तो अदालत में गवाहों ने आरोपियों को पहचान लिया। इससे यह उम्मीद जग गई है कि अब्दुल मालिक और उसके परिवार को इंसाफ मिल सकेगा।

Mob Lynching Case
एडवोकेट अनवर अब्दुल मालिक के परजनों के साथ

गौरतलब है कि दिल्ली के शकूरपुर इलाके में रहने वाले मधुबनी, बिहार के 32 वर्षीय अब्दुल मालिक अपने साथियों के साथ मार्च 2018 में जुमे के दिन नमाज़ के लिए जा रहे थे। साम्प्रदायिक तत्वों ने साम्प्रदायिक नारे लगाते हुए नमाज़ के लिए जा रहे लोगों पर हमला कर दिया था , जिसमें अब्दुल मालिक के सर में गहरी चोट लगी थी और इसी हालत में कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। अब्दुल मालिक की बीवी और तीन छोटे बच्चे बुरी हालत में ज़िंदगी गुज़ारने को मजबूर हैं।
पुलवामा हमले का ज़िम्मेदार कौन?
अब्दुल मालिक की तरफ से मार्च 2018 से ही इस मुकदमें पर एपीसीआर दिल्ली चैप्टर के सेक्रेटरी एडवोकेट अनवर पैरवी कर रहे है। आज अदालत में अब्दुल मालिक के भाई, उनकी पत्नी तथा अन्य साथियों के साथ रिहाई मंच के राजीव यादव मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

दुबई/रियाद: ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के महासचिव इस्माइल...

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...