ग्लोबलटुडे, 01 सितंबर
वेबडेस्क
एआईएमआईएम(AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस ‘मिथक’ का भांडा फोड़ हो चुका है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि असम में 40 लाख अवैध घुसपैठिये रहते हैं।
ओवैसी ने संवाददाताओं से कहा, ‘सबसे पहले गृह मंत्री को स्पष्ट करना चाहिए क्योंकि अमित शाह ने भाषण में दावा किया था कि असम में 40 लाख ‘घुसपैठिये’ हैं।
उन्होंने पूछा, ‘मैं उनसे जानना चाहता हूं… क्या वह अब भी अपनी टिप्पणी पर कायम हैं कि 40 लाख घुसपैठिये हैं।’
ओवैसी ने कहा है कि NRC लिस्ट आने के बाद बीजेपी खुद परेशान है। जिनका लिस्ट में नाम नहीं है उन लोगों का हुकूमत क्या करेगी?
रोचक और ताज़ा खबरें-
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
