प्रशासन ने दुकानदारों को आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत भी दी और दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा तोड़ा गया।
ग्लोबलटुडे, 05 अक्तूबर-2019
सम्भल: सम्भल पुलिस ने शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया हुआ है। यहाँ दुकानदारों द्वारा दूकान के बाहर किए गए अतिक्रमण पर पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिया।
इस अतिक्रमण अभियान के दौरान मौके पर एसडीएम और सीओ भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे।
प्रशासन ने दुकानदारों को आगे से अतिक्रमण ना करने की हिदायत भी दी और दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा तोड़ा गया।
मामला सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के रायसत्ती का है जहाँ दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आगे बढ़ा रखा था जिससे आम जनता और ट्रैफिक को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और सड़क पर जाम भी लग रहा था।

दरअसल सम्भल पुलिस ने तक़रीबन सप्ताह भर पहले इन दुकानदारों को अपने अतिक्रमण खुद हटा लेने की चेतावनी दी थी लेकिन इन दुकानदारों ने पुलिस की बातों को गंभीरता से नहीं लिया और अतिक्रमण नहीं हटाया।
इसके बाद शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरु कर दिया जो कि अभी भी जारी है।
ये भी पढ़ें:-
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’
- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल
- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated
