Globaltoday.in
राहेला अब्बास, वेब डेस्क
फ़िल्मी सितारों को पसंद करना एक आम बात है और कुछ महिलाएँ फ़िल्मी सितारों की बेहद शौक़ीन होती हैं जिसकी वजह से उनके अपने पति हीन भावना का शिकार होकर पत्नी से जलने लगते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ न्यूयॉर्क में जहाँ एक पति ने अभिनेता ऋतिक रोशन को पसंद करने की वजह से अपनी पत्नी को मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या करली।
डॉन ड्यूजॉय, एक 27 वर्षीय अमेरिकी महिला, बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी प्रशंसक थी और ऋतिक रोशन को बहुत पसंद करती थी लेकिन उसके 33 वर्षीय पति दिनेश्वर बौद्ध को यह बिल्कुल पसंद नहीं था।
मृतक की दोस्त माला रामधनी का कहना है कि डॉन ऋतिक रोशन की फिल्में देखकर खुश होती थी लेकिन और उसका चैनल बदल दिया करता था। माला ने बताया कि ऋतिक की फिल्म रिलीज़ होते ही डॉन उसको देख लिया करती थी।
पुलिस के अनुसार, हत्या से एक दिन पहले, डॉन के पति ने उसके साथ एक फिल्म देखने का वादा किया था, इसके तुरंत बाद दानेश्वर ने अपनी पत्नी की बहन को संदेश भेजा, “मैंने तुम्हारी बहन को मार दिया है।
पुलिस ने कहा कि पत्नी की हत्या करने के बाद दिनेश्वर ने उसी हालत में शव को छोड़ दिया और फ्लैट की चाबी फूलदान में रख दी और पास के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।
डॉन की सहेली ने बताया कि उसके दोस्त ने अक्सर अपने पति की हिंसा का जिक्र किया और डॉन को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने एक बार दिनेश्वर को गिरफ्तार किया था।
- हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं
- ईरान-अमेरिका समझौते की बढ़ी उम्मीदें: तेहरान पहुंचे कतर के मध्यस्थ, अब्बास अराकची से करेंगे मुलाकात
- दिवाली से पहले घुटने लगा दिल्ली-NCR का दम: AQI 334 पहुंचा, GRAP-2 लागू; जानें किन नियमों पर बढ़ी सख्ती
- मौलाना जर्जिस अंसारी के फिलिस्तीन वाले बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की तीखी प्रतिक्रिया
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील
