Globaltoday.in| सऊद खान| रामपुर
उत्तर प्रदेश(UP) में बीते दिन हुए 14 आईपीएस(IPS) अफसरों के तबादले के बाद जिला रामपुर(Rampur) के कप्तान भी बदल गए हैं। जहां रामपुर में रहे पिछले कप्तान का तबादला उन्नाव के लिए हो गया है तो वहीं उनकी जगह आए नए कप्तान संतोष कुमार मिश्रा (Santosh Kumar Misra) ने आते ही रामपुर की कमान संभाल ली है।
संतोष कुमार मिश्रा (Santosh Kumar Misra) ने रामपुर में चार्ज लेते ही यहां के माहौल को जानने के लिए क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की लिए निर्देशित किया।
उन्होंने रामपुर(Rampur) के कई थानों में पहुंचकर औचक निरीक्षण के दौरान थाने के दस्तावेजों को खंगाला, उसके साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। वही महिलाओं के साथ बढ़ते क्राइम पर विशेष तौर पर जोर देते हुए उन्होंने जनता को इस विषय में जागरूकता के साथ प्रतिक्रिया करने के निर्देश दिए।
संतोष कुमार ने क्षेत्र में कई किलोमीटर तक भारी पुलिस बल के साथ हूटर बजाते हुए गश्त की और लोगों की समस्याओं को जाना।
गश्त के दौरान युवाओं से बात करते हुए रामपुर कप्तान संतोष कुमार मिश्रा ने कहा महिलाओं और छोटे बच्चे-बच्चियों के साथ अगर कोई दुर्व्यवहार करे तो उसे पटक पटक के मारो। कप्तान ने कहा महिलाओं और बच्चियों को आते जाते सुरक्षित महसूस करने जैसा माहौल बनाना है।
संतोष कुमार मिश्रा ने लोगों के साथ बात करके सीसीटीवी कैमरा की उपयोगिता के बारे में निर्देशित किया , साथ ही ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों के साथ किस तरह से रिएक्ट करना है जो किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं बताया।
नए कप्तान संतोष कुमार ने कहा महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो व अन्य पुलिस टीम भी सचेत रहेंगी और महिलाओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार करने वाले के साथ गुंडा एक्ट गैंगस्टर एक्ट और जरूरत पड़ी तो एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी।
वही ऐसे लोग जो शराबी हैं जो महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं या महिलाओं के साथ कुछ दुर्व्यवहार करने का प्रयास कर सकते हैं उन सभी को चिन्हित करके गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट या एनएसए की कार्रवाई करके जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास रहे इसके लिए एंटी रोमियो और पुलिस टीम लगातार गश्त करती रहेगी और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेगी।
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन
- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन
- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई
- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

