Globaltoday.in|बरेली | गुलरेज़ खान
बरेली पुलिस को एसपी सिटी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुभाष नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 35 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार महिला एक शातिर स्मैक तस्कर है जो काफी लंबे समय से स्मैक की तस्करी कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना शकुंतला विहार कॉलोनी से इसको गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें :-
पकड़ी गई महिला के पास से पुलिस ने 315 ग्राम स्मैक बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत 35 लाख रूपये है। महिला के पास एक मोबाइल और 5 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
इस पूरे मामले में एसपी सिटी रविंद्र कुमार कहना है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाल बिछाकर महिला को गिरफ्तार किया है। सुभाष नगर पुलिस महिला का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर
- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर
