Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं के सशक्तिकरण की बात तो कह रही है लेकिन उत्तर प्रदेश में महिलाओं की जमीनी हकीकत क्या है इस बात का अंदाजा लगाने के लिए काफी है कि सत्तारूढ़ दल भाजपा की महिला विधायक अपनी ही सरकार के विरुद्ध धरने पर बैठने को उतारू हैं। वह भी महज अधिकारियों द्वारा विकास कार्य में उनकी सुनवाई ना होने के चलते
योगी सरकार में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों द्वारा सुनवाई ना होने और बार बार उपेक्षा के चलते जनपद रामपुर की मिलक शाहबाद क्षेत्र की भाजपा विधायिका राजबाला इतनी लाचार हुईं कि वह अपनी ही यानी योगी जी महाराज की सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने को उतारू हो गई।
विधायिका राजबाला मिलक पहुंची थीं जहां पर उन्होंने कुछ विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उसी दौरान उनको सड़क नहीं बनने की शिकायतें मिली। उस पर भी उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लेकिन याद दिलाने पर के पहले भी कई बार वह आश्वासन दे चुकी हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। वह मीडिया के सामने ही बोल पड़ी कार्रवाई जमीनी स्तर पर होगी और अगर नहीं होगी तो मैं इनके खिलाफ धरना भी दूंगी। जो भी यह व्यवस्थाएं बिगड़ी हुई चल रही है।
हालांकि बाद में उन्हें यह याद दिलाने पर कि वह सत्तारूढ़ दल भाजपा की विधायिका हैं और अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की बात वह कैसे कह सकती हैं, वह सफाई देने में जुट गयीं।
इस पर राजबाला ने कहा धरने का यह मतलब यह नहीं है कि हम किसी के खिलाफ नारे लगाने लगें, सरकार के खिलाफ लगाए प्रशासन के खिलाफ लगाएं। हमारा काम अगर नहीं हुआ तो हम जनता के साथ बैठेंगे, अपनी बात रखेंगे।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

