हाइलाइट्स
- सम्भल में सनसनीखेज वारदात
- मज़दूरी मांगने पर हुई हत्या
- लोहे की रॉड से पीट कर मार डाला
Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
यूपी के जनपद सम्भल (Sambhal) में एक मजदूर की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई कि उसने अपनी मजदूरी का पैसा मांग लिया।
सनसनीखेज वारदात बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा जय सिंह की है, जहां मलखान नाम के शख्स की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
मज़दूरी मांगने को लेकर हुआ विवाद
बतादें कि मृतक मलखान गांव के भूरे का मकान बना रहा था। मकान निर्माण का कार्य काफी दिनों से चल रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम मलखान सिंह और भूरे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि भूरे ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मलखान सिंह को अधमरा कर दिया।
उपचार के दौरान मज़दूर की मौत
ज़ख़्मी मलखान को आनन-फानन में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मलखान की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेजा और मुख्य आरोपी भूरे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
हत्या का आरोपी गिफ़्तार
उधर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि दोनों एक ही परिवार के लोग हैं। किसी बात को लेकर मलखान सिंह की लोहे की रॉड से पीट कर हत्या कर दी गई जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर आगे कार्यवाही की जा रही है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

