देश में लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने की नियत से मोदी सरकार द्वारा हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद रामपुर में भी दस्तकारों, शिल्पकार और अन्य रोजगार को बढ़ावा देने के लिए हुनर हाट मेले का उद्घाटन किया गया जिसमें केंद्र सरकार के मंत्रियों में से मुख्तार अब्बास नकवी, धर्मेंद्र प्रधान और अर्जुन राम मेघवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान तीनों ही मंत्रियों हुनर हाट में घूम घूम कर लोगों के हुनर का जायजा भी ले तो नजर आए।
जनपद रामपुर(Rampur) में पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड में आज यानी 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक लगने वाले हुनर हाट का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इस दौरान उनके साथ कई और मंत्री भी मौजूद थे जिन्होंने हुनर हाट का निरीक्षण किया। उस के बाद गांव की चौपाल नुमा बनी दुकान पर बैठकर सभी मंत्रियों ने बिहार की चोखा बाटी, जलेबी और दिल्ली की लस्सी का लुत्फ़ उठाया।
रामपुर दुनिया को देने वाला शहर है
कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यहाँ बोलते हुए रामपुर को भारत का भौतिक केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 200 साल पहले यहां के नवाब ने लाइब्रेरी की कल्पना की थी, उस लाइब्रेरी (Raza Library) में पारस की सभ्यता से आठवीं सदी की हाथ से लिखी हुई कुरान को यहां के राजा यहां के नवाब लेकर आए थे। उन्होंने कहा रामपुर की विरासत रही है कि रामपुर लेता नहीं है, रामपुर दुनिया को देने वाला शहर है। उन्होंने ने मुख़्तार अब्बास नक़वी की तारीफ करते हुए कहा कि आज नकवी जी ने देशभर के कारीगरों को इकट्ठा बुलाकर रामपुर की सभ्यता, रामपुर की तहजीब और रामपुर की संस्कृति से जोड़ने का एक अनोखा संगम किया हैं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

