यूएई ने क़ाबुल हवाईअड्डे का प्रबंधन सँभालने के लिए तालिबान से संपर्क किया

Date:

संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान की राजधानी क़ाबुल के हवाई अड्डे का प्रबंधन सँभालने को लेकर तालिबान से संपर्क किया है।

ब्रिटिश समाचार एजेंसी ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से कहा है कि अमीरात के अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में क़ाबुल हवाई अड्डे के प्रबंधन पर चर्चा करने के लिए तालिबान के साथ कई बैठकें की हैं।

सूत्रों के मुताबिक, यूएई (UAE) अफगानिस्तान में कतर के राजनयिक प्रभुत्व का मुकाबला करना चाहता है, जबकि तुर्की और कतर भी काबुल हवाई अड्डे के प्रबंधन को अपने हाथों में लेना चाहते हैं।

गौरतलब है कि अगस्त में अमेरिका की वापसी के बाद से कतर, तुर्की के साथ अफगानिस्तान में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को चलाने में मदद कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, हालांकि तालिबान ने अभी तक इस मुद्दे पर कतर के साथ कोई समझौता नहीं किया है और इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

सऊदी अरब ने मक्का, जेद्दा और ताइफ में हमले की चेतावनी जारी की, बाद में अलर्ट वापस लिया

रियाद: सऊदी अरब ने मंगलवार को पवित्र शहर मक्का समेत...

मुरादाबाद में ऐतिहासिक कर्बला की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, मुतव्ल्ली के विरोध के बाद काम रुका

मुरादाबाद: थाना कटघर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक कर्बला की वक्फ...

समान नागरिक संहिता: ‘अगर बहुमत है तो UCC को संसद से लाएं, अलग-अलग राज्यों से क्यों?’ – उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी...