उदयपुर में कन्हैया लाल नाम के दर्ज़ी की हत्या के बाद पूरे देश में हिन्दू संगठन के लोग सड़कों पर उतर आये हैं और हत्यारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसको देखते हुए उत्तराखंड की सरकार ने अलर्ट जारी किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उनकी सरकार किसी भी तरह का धार्मिक उन्माद बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे मामलों में सख्ती से निपटेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने आरएसएस के साथ एक समन्वय बैठक में अपनी सरकार के इरादे साफ़ करते हुए कहा कि इस संबंध में गृह विभाग और प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उदयपुर हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन को चौकस कर दिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि कहीं भी कोई व्यक्ति अगर अमर्यादित या धार्मिक टिप्पड़ी करता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने यह बातें राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों को निर्देश दे दिए गए हैं कि धार्मिक, अमर्यादित या उन्माद से भरी टिप्पड़ी करने वाले व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाए।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

