उत्तर प्रदेश/सम्भल(मुज़म्मिल दानिश) : उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की अवैध संपत्ति को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद सम्भल के नाखासा इलाके में एक अपराधी की एक करोड़ से ज्यादा संपत्ति प्र्शासन ने ज़ब्त की है।
यहाँ जिला प्रशासन ने शातिर अपराधी के घर के आसपास ढोल नगाड़े बजवा कर उसकी संपत्ति ज़ब्त की। इस बीच भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस अनुसार शाकिर नाम के कुख्यात अपराधी पर सटोरिया, गैंगस्टर एक्ट और वाहन चोर आदि के दर्जनों मुक़दमे हैं। शाकिर की एक करोड़ से ज्यादा संपत्ति ज़ब्त करने से पहले पुलिस ने ढोल ताशे नगाड़ों के साथ मुनादी की और उसके बाद उसकी अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति सील करदी।
सम्भल के जिलाधिकारी मनीष बंसल के आदेश के बाद एक करोड़ से ज्यादा क़ीमत की आलीशान बिल्डिंग पुलिस ने की ज़ब्त करली। इस बीच एसडीएम सदर, सीओ सदर और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही।
- शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

