चीन के रियल एस्टेट सेक्टर में संकट के चलते एशिया की सबसे अमीर महिला योंग हुआन ने एक साल में अपनी आधी संपत्ति गंवा दी है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन की संपत्ति की दिग्गज कंपनी कंट्री गार्डन के प्रमुख शेयर धारक योंग हुआन(Yang Huiyan) की संपत्ति के मूल्य में 52% की गिरावट देखी गई है, और उनकी संपत्ति की क़ीमत 23.7 बिलियन डॉलर से घटकर 11. 3 बिलियन डॉलर हो गयी है।
रिपोर्ट के अनुसार, योंग हुआन को उस समय बड़ा झटका लगा जब कंपनी के शेयर की कीमत में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जिसकी वजह से कम्पनी ने नकदी जुटाने के लिए बाजार में एक नए शेयर की बिक्री का एलान किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, योंग हुआन अपने पिता की कंपनी, कंट्री गार्डन की प्रमुख हैं, और उनके पिता की संपत्ति को 2005 में योंग हुआन के नाम पर स्थानांतरित कर दिया गया था।
दो साल पहले ही, योंग हुआन को एशिया की सबसे अमीर महिला नामित किया गया था, और अब वह रासायनिक फाइबर टाइकून फैन होंगवेई से केवल 1 अरब डॉलर अधिक हैं, जिनकी संपत्ति 11.2 अरब डॉलर है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


