बहुजन समाज पार्टी के नेता व् सांसद कुँवर दानिश अली ने स्मृति ईरानी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने के लिए देश से बिना शर्त माफ़ी मांगने के लिए कहा है।
दानिश अली ने कहा कि लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जिस तरह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लिया उससे यह साबित हो गया कि सत्ताधारी दल का अलग और विपक्ष के लिए अलग मापदंड है।
उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा से सांसद दानिश अली ने स्मृति ईरानी के वीडियो की एक क्लिप ट्वीट कर कटाक्ष करते हुए कहा कि ” मैं भारत के माननीय राष्ट्रपति @rashtrapatibhvn का अपमान करने, अनुचित और आपत्तिजनक तरीके से, सदन में उनका नाम लेने के लिए @smritiirani जी से बिना शर्त माफ़ी की मांग करता हूं।”
दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर संबोधित किया था। जिसके लिए अधीर रंजन यह कहते हुए माफ़ी मांग ली थी कि उनकी ज़बान फिसल गयी थी।
इसी विषय पर संसद के दोनों सदनों में भाजपा सदस्यों ने इस मामले को लेकर हंगामा किया। भाजपा और सरकार के मंत्रियों ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की।
इसी दौरान स्मृति ईरानी भी सोनिया गांधी के नजदीक पहुंचकर अधीर रंजन चौधरी के बयान का विरोध करती दिखीं। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी का नाम लेकर सम्बोधन किया जिसपर बसपा सांसद दानिश अली ने ट्वीट करते हुए स्मृति ईरानी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने के लिए माफ़ी मांगने को कहा है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

