मशहूर गायक अदनान सामी खान ने 2005 से अब तक 150 किलो वजन कम करने की कहानी बयान की है।
दरअसल अदनान समी खान पिछले महीने अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गए थे जहां से उन्होंने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जो अब वायरल हो रही हैं।
अदनान सामी के प्रशंसकों ने तस्वीरों को पसंद किया, साथ ही साथ उनके भारी वजन परिवर्तन पर सवाल उठाया, लोगों ने गायक से पूछा कि उन्होंने 2005 से 150 किग्रा कैसे कम क्र लिया?
अदनान सामी खान के मुताबिक, उनका वजन में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिट रहने के लिए उन्हें अभी भी कड़ा संघर्ष करना पड़ता है, इसके साथ ही उन्हें डाइटिंग का भी ध्यान रखना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि 2007 से 2008 के बीच पहली बार उन्होंने अपना वजन कम किया, तब से यह जीवन का हिस्सा बन गया है। व्यायाम को भी सीमित करें और अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
अदनान सामी के मुताबिक, वह स्क्वैश भी खेलते हैं जो एक कठिन कसरत की तरह है।
‘मैं खता नहीं, मैं सिर्फ देखता हूं’
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि फैंस अक्सर डाइटिंग के बारे में पूछते हैं, मेरा एक ही जवाब होता है कि ‘मैं खता नहीं, मैं सिर्फ देखता हूं’।
गौरतलब है कि अदनान सामी खान ने अपना वजन 230 किलो से घटाकर 80 किलो कर लिया था।
- जन्माष्टमी पर राधा बनी हेमा मालिनी, शेयर की ‘राधा रास बिहारी’ डांस बैले की झलक, बोलीं- ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा’

- उम्र सिर्फ एक नंबर है: 61 की उम्र में आमिर ख़ान की नई पारी और रिश्तों को निभाने की अनोखी मिसाल

- Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, सामने आईं एक्टर की तीसरी शादी की खूबसूरत तस्वीरें

- दास्तानगोई के मंच पर फिर ज़िंदा हुए ख़्वाजा अहमद अब्बास: अदब, सिनेमा और सहाफ़त की एक यादगार शाम

- OTT पर ‘सर सैयद अहमद खान: द मसीहा’ का ऐतिहासिक तूफान: मिल रही रिकॉर्ड व्यूअरशिप , ग्लोबल ट्रेंडिंग में बनाई जगह!

- हाइट-वेट पूछकर मिला ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में बड़े साहब का रोल, दानिश इकबाल के लिए किरदार निभाना आसान नहीं था

