उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): जनपद-संभल का मीट और हड्डी फैक्ट्रियों वाला गांव चिमयावली फिर चर्चा में है जहां मीट फैक्ट्री में काटे गए पशु के पेट से निकले कचरे से फैली गंदगी के बाद दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में किया। वहीं पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के 49 लोगों को हिरासत में भी लिया है।
मामला सदर कोतवाली के गांव चिमयावली का है जहां दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर मीट फैक्ट्रियों में पशुओं के पेट से निकलने वाला कचरा निकालकर उसे बेतरतीब तरीके से ले जाकर मीलों दूर तक गंदगी फैलाने का आऱोप लगा है।
जब एक दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने गंदगी फैलाने का विरोध किया तो इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया और गाली गलौज शुरू हो गई, जिसके बाद दो समुदाय के लोग लामबंद होने लगे।
मामला बढ़ा तो सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।
पुलिस शिकायतकर्ता दीपक कुमार समेत दोनों पक्ष के लोगों को पकड़ कर थाने ले आई।
एएसपी श्रीश चंद ने कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है।वहीं एएसपी ने मौके पर शांति व्यवस्था होने का भी दावा किया है। बहरहाल सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

