महिला ने शादी के लिए पड़ोसी देश के एक अमीर लड़के को अग़वा कर लिया

Date:

इराक में एक युवक के अपहरण की ऐसी अनोखी घटना सामने आई है, जो फिरौती के लिए नहीं बल्कि शादी रचाने के लिए किया गया है। एक महिला ने शादी के लिए एक अमीर लड़के को ही अग़वा कर लिया।

फिरौती के लिए अपहरण दुनिया में आम बात है, लेकिन आपने शायद ही किसी लड़की को शादी के लिए लड़के को अगवा करने के बारे में सुना या पढ़ा होगा, लेकिन इराक में ऐसा हुआ है जहां एक महिला ने दिल के हाथों मजबूर होकर अपने से छोटी उम्र के एक अमीर लड़के को शादी के अग़वा कर लिया और यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

अरब मीडिया के अनुसार, एक 30 वर्षीय इराकी महिला को अपने से बहुत छोटे 17 वर्षीय लड़के से प्यार हो गया और फिर उसने उससे शादी करने के लिए उसको अग़वा ही कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि यमनी लड़का शिक्षा के लिए अपने परिवार के साथ जॉर्डन में रह रहा था, इराकी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए उससे दोस्ती की और दोस्ती के बाद उसे बगदाद ले आयी।

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद अपहरणकर्ता महिला और अपहृत लड़के को बरामद कर लिया है। मानव तस्करी विरोधी विभाग के अधिकारियों ने महिला को बगदाद से हिरासत में ले लिया है, लेकिन उसके बारे में विवरण देने से परहेज किया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लड़का एक अमीर परिवार का है और महिला उसका अपहरण कर जबरदस्ती शादी करना चाहती थी।

इस अनोखे अपहरण की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूजर्स ”शादी के लिए अपहरण” की इस अनोखी घटना पर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

SRINAGAR: The National Investigation Agency (NIA) on Saturday conducted...

Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

Srinagar: The Economic Offences Wing (EOW) Kashmir has filed...