उत्तर प्रदेश(UP) में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग ने 10 जिलों में विशेष अभियान भी शुरू कर दिया है। विशेष अभियान के अंतर्गत ज़िलों में प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, जौनपुर, वाराणसी, अलीगढ़, फिरोजाबाद, अयोध्या, बदायूं, और मेरठ शामिल हैं।
अब तक 3 हजार से अधिक मामले
प्रदेश में अभी तक 3500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं एक अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक 897 मामले सामने आ चुके हैं।
डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को राज्य के सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं।बताया जा रहा है कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला सरकार ने लिया है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि डेंगू के फैलाव से बचने के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। पिछले साल की तुलना में मामले कम हैं। अस्पतालों में बेड रिजर्व हैं और पर्याप्त प्लेटलेट्स की तैयारी की जा रही है।
चिकित्सा स्वास्थ्य कार्यालय के महानिदेशक (डीजी) ने एक निर्देश जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों से जुड़े डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टी मंजूर नहीं की जानी चाहिए। ऐसा डेंगू के प्रकोप और आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए किया गया है।
डीजी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, अतिरिक्त निदेशकों और सभी सरकारी अस्पतालों के प्रमुखों को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है, “डेंगू के मामलों और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को छुट्टी की अनुमति तब तक नहीं दी जानी चाहिए जब तक कि परिस्थितियां अपरिहार्य न हों।”
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

