लोकसभा चुनाव: ज़िला प्रशासन की कारवाई से क्षुब्द आज़म खां ने प्रशासन पर लगाये चुनाव खराब करने के गंभीर आरोप आरोप

Date:

लोकसभा चुनाव: ज़िला प्रशासन की कारवाई से क्षुब्द आज़म खां ने प्रशासन पर लगाये चुनाव खराब करने के गंभीर आरोप आरोप

ग्लोबलटुडे/रामपुर[सऊद खान]: ज़िला प्रशासन द्वारा रामपुर पब्लिक स्कूल के क़ब्ज़े से सरकारी युनानी अस्पताल की जगह खाली कराए जाने की कार्रवाई से क्षुब्द समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने सरकार और जिला प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने जिला प्रशासन की इस कार्यवाही को गैरकानूनी करार दिया। उन्होंने कहा इस मामले में उच्च न्यायालय में एक रिट दायर की जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद जिला प्रशासन ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए ज़बरदस्ती यह स्कूल खाली कराया है।

Azam Khan
आज़म खान ने लगाए प्रशासन पर गंभीर आरोप

आज़म खान ने कहा ज़ाहिर है, यह मौका है जब एक डेढ़ महीना चुनाव होने को रह गया है। कोई भी, उत्तर प्रदेश में क्या कहीं भी ऐसी मिसाल है ऐसे मौके पर तो जिला प्रशासन कुछ चीजों को टलता है कि कोई हंगामा हो गया तो चुनाव प्रभावित होगा और इलेक्शन कमिशन को क्या जवाब देगा। उन्होंने कहा यह कोई किसी को फांसी के तख्ते से बचाना या चढ़ाना नहीं था। लेकिन आने के फौरन बाद जिला अधिकारी ने अपनी मर्जी का एडीएम लेकर आए, अपनी मर्जी का एसडीएम लेकर आए और 2 घंटे में मजिस्ट्रेट हटा दिया और 2 दिन में आकर उन्होंने तहलका मचा दिया। जब स्कूल पर क़ब्ज़ा दिलाया गया तो बच्चों को बाहर निकाल दिया गया, उस वक्त स्कूल चल रहा था।

ऐसे में निष्पक्ष चुनाव पर सवाल करते हुए उन्होने कहा क्या ऐसे हालात में निष्पक्ष चुनाव संभव हैं? क्या इतने बुरे अधिकारियों के बीच निष्पक्ष चुनाव संभव हैं?वहीं उन्होंने रामपुर में खूनी हालात पैदा करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन पर चुनाव ना होने देने के संगीन आरोप भी लगाए।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...