जनपद रामपुर में अभिनेत्री जयाप्रदा के पीआरओ और जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता मुस्तुफा हुसैन की कार को आज पुलिस ने पकड़ लिया।
जयाप्रदा के पीआरओ मुस्तफा हुसैन की कार को पुलिस ने थाना सिविल लाइंस में खड़ा कर लिया है। मुस्तफा हुसैन जल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं।
कहबर है कि कार पर फर्जी पास लगा हुआ था। हालांकि पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नज़र आये।
मुस्तफा हुसैन जिला पंचायत सदस्य हैं। भाजपा नेता मुस्तफा हुसैन पूर्व सांसद जयप्रदा के निजी पीआरओ रहे हैं।
आज दिन में कलेक्ट्रेट परिसर में वह किसी न्यायिक कार्य के तहत पहुंचे। इस दौरान उनके वाहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनके वाहन को थाना सिविल लाइन लाया गया। बताया जा रहा है कि वाहन पर फर्जी पास लगा हुआ था।
मामले की जांच पड़ताल करने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह और सीओ सिटी अनुज चौधरी थाना सिविल लाइंस पहुंचे। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस मुस्तफा हुसैन की तलाश कर रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी बोलने से बचते नज़र आये।
- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

- अमेरिका-ईरान संघर्षविराम में पाकिस्तान की ऐतिहासिक मध्यस्थता; वैश्विक कूटनीति में बढ़ा क़द

- अमेरिका-ईरान समझौते पर भड़का इजरायल, ट्रंप के खिलाफ नाराजगी बढ़ी; लाइव टीवी पर नाम में ‘हुसैन’ जोड़ने से विवाद

- फिर बढ़ीं आज़म खान की मुश्किलें: जौहर ट्रस्ट को आयकर विभाग का नोटिस, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप

- Young Talents Shine as Three-Week Children’s Theatre Workshop Culminates in Spirited Performance

