क्राइम की खबरें-पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, बाइक लूट की वारदात के बाद पुलिस चला रही थी चेकिंग अभियान

Date:

सम्भल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ -फ़ोटो ग्लोबलटुडे
सम्भल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ -फ़ोटो ग्लोबलटुडे

मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है। फिलहाल घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही एसपी और एएसपी भी कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ग्लोबलटुडे/सम्भल: जनपद सम्भल के गुन्नौर कोतवाली इलाके के गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई जहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश को घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया।
दरअसल सम्भल जिले के गुन्नौर कोतवाली इलाके में गुरुवार शाम को बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक से बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक लूट कर फरार हो गए थे। जिसके बाद से गुन्नौर कोतवाली पुलिस लुटेरे बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।

अस्पताल में दाखिल बदमाश और पुलके कर्मी  -फ़ोटो ग्लोबलटुडे
अस्पताल में दाखिल बदमाश और पुलके कर्मी -फ़ोटो ग्लोबलटुडे

गुन्नौर कोतवाली पुलिस गुरुवार रात को मुरादाबाद आगरा हाईवे पर नरोरा पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी कि इसी बीच सामने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने टॉर्चलाइट मारकर रोकने की कोशिश की तो बाइक सवार युवकों ने मोटरसाइकिल रोकने के बजाय वापस बाइक मोड़ कर भागने लगे।
पुलिस को बाइक पर सवार युवकों पर शक हुआ और पुलिस टीम ने तुरंत ही बाइक सवार युवकों का पीछा किया लेकिन बाइक सवार असद पुर गांव के जंगलों में जाकर घुस गए।
गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देकर जंगल की घेराबंदी शुरू की तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद और अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे कई थानों की पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों से मुकाबला किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर डाली। जहां पुलिस की की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
बरामद बाइक और तमंचा -फ़ोटो ग्लोबलटुडे
बरामद बाइक और तमंचा -फ़ोटो ग्लोबलटुडे

वहीं दूसरा बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया इसमें एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद घायल बदमाश और पुलिस कर्मियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

ये भी रोचक हैं-

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि संभल जिले में देर शाम मोटरसाइकिल लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। लूट की घटना को लेकर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई जिसमें बबलू नाम के एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इसी के साथ उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...