
सम्भल नगर पालिका द्वारा एनजीटी के आदेशों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। शहर के बाहर सड़क किनारे नगर पालिका द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा हैं।
ग्लोबलटुडे/सम्भल: सम्भल जनपद में शहर से रोजाना तकरीबन 120 क्विंटल कूड़ा निकलता है। सम्भल -आदमपुर मार्ग पर चौधरी सराय के निकट नगरपालिका नगर से निकलने वाले कूड़े को गिरा रही है। साथ ही इसमें आग लगाकर शहर की फिजा में जहर घोला जा रहा है। जिसके चलते राहगीरों को भी सांस लेने में दिक्कत हो ही रही है। वहीं वाहन चालकों को धुआं देख लाइट जलाकर गुजरना पड़ रहा है।

प्रदूषण की रोकथाम के लिए बनाए गए कानूनों की जगह-जगह खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिसकी जहां मर्जी होती है वहीं परकूड़ा-कचरा जला दिया जाता है। जिसके कारण गर्मियों में कई जगह प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है।
सालिड वेस्ट प्लांट शुरू न होने की बात कहकर पालिका के कर्मचारी अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। पालिका की इस करतूत से शहर के लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। धुआं फैलने से वाहन चालकों को सड़क पर लाइट जलाकर गुजरना पड़ रहा है
इसकी वजह से हवा में दूषित वायु घुल जाती है, साथ ही ऐसा करने से पेड़ की जड़ें, टहनियां और पत्तियों को भी नुकसान पहुंचता है लेकिन इन गतिविधियों की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।

एक तरफ प्रदेश में फैले स्माग और वायु प्रदूषण को देखते हुए कूड़ा-करकट जलाने पर रोक लगा दी गई है। मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा है कि कूड़ा जलाया गया तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे और कठोर कार्रवाई होगी। लेकिन यहाँ आज भी कूड़े में आग लगाकर पर्यावरण को दूषित किया जा रहा है। आज भी शासन के निर्देशों का उस पर कोई असर होता दिखाई नहीं देता है।
- 15 वर्षों के शासन काल की उपलब्धियों के बारे में मतदाताओं को बताउंगी -शीला दीक्षित
- जामिया के प्रोफेसर और उनकी रिसर्च टीम को स्मार्ट सोलर पावर इन्वर्टर के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
- तिहाड़ जेल में मुस्लिम क़ैदी की पीठ पर गर्म धातु से दाग़कर बनाया गया ओ३म् (ॐ) का निशान, कोर्ट ने दिया जांच का आदेश
- अमेरिका के चोटी के कालेज ने जामिया के साथ सहयोग की इच्छा जताई
- हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वाला मेजर
