
देश भर में कोरोना का कहर एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। रोजाना कोविड संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा देखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक, यूपी में विदेश से आने वाले यात्रियों की अब कोरोना जांच होगी।
शुक्रवार को 200 से ज़्यादा नए रोगी मिले
सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 200 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 1 हजार हो गई है। बीते हफ्ते भर में मरीजों की संख्या में दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा केस गौतमबुद्ध नगर से आए हैं।
देशभर में कोविड आंकड़े
वर्तमान में कुल एक्टिव केस- 31,194
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 89 हजार 111
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 954
- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस संगीता सिंह बनीं मुरादाबाद मंडल की नई कमिश्नर

- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल


