उत्तर प्रदेश के सम्भल सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत,गांव में मचा कोहराम

Date:

सम्भल सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत के बाद लहराबन्द गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में रात को ही बारात आनी थी। सभी मृतक एक ही खानदान के। दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाए ग़मज़दा बैठी रही

सम्भल/राहेला अब्बास: यूपी के सम्भल में कल 19 जून को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतकों के परिजनो का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी कोई भी बात नहीं सुनी। उनका कहना है कि एक बच्चे की सांस चल रही थी लेकिन अस्पताल कर्मचारी लापरवाह दिखे। वहीं इस घटना के बाद से परिजनों में मातम सा पसर गया है।
सभी मृतक लगन समारोह से वापस लौट रहे थे कि तभी वापसी में ये दर्दनाक हादसा हो गया
हादसे में घायल- फ़ोटो ग्लोबलटुडे
हादसे में घायल- फ़ोटो ग्लोबलटुडे
पूरा मामला थाना बहजोई के ग्राम लहरावन के अलीगढ़ आगरा नेशनल हाईवे का है, जहां पर देर रात जिला बदायूं से लगन कार्यक्रम के बाद एक परिवार आईशर कैंटर में सवार होकर वापस लौट रहा था, तभी लहरावन गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से कैंटर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर के परखच्चे उड़ गए और कैंटर खंदी में जा गिरा,जिसके कारण कैंटर में सवार करीब 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इन सभी लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग बदायूं से लगन कार्यक्रम से लौट रहे थे,तभी रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। यह सभी लोग ग्राम लहरावन के रहने वाले थे। घटना के बाद से गाँव में मातम का माहौल है,एक तरह से घर की खुशियां मातम में बदल गई।
महंदी लगाए इंतज़ार करती दुल्हन- फ़ोटो ग्लोबलटुडे
महंदी लगाए इंतज़ार करती दुल्हन- फ़ोटो ग्लोबलटुडे
हादसे में मृतक दिनेश(38 साल) होतीलाल (60 साल), रामकुमार(65 साल), बृजेश(10 साल), पवन(9 साल), रामवीर(45 साल) और शेर सिंह(25 साल) के बताये जा रहे हैं।
हादसे में क़रीब 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...