यूपी के मैनपुरी ज़िले में पांच लोगों की हत्या से मातम पसरा है। हत्यारे ने फावड़े से हत्या करने के बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
उत्तर प्रदेश/मैनपुरी(नौमान माजिद): उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिल को दहला देनेवाली दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक ही परिवार के लोगों और दोस्त की हत्या से मैनपुरी में मातम पसरा है।
आरोपी ने फावड़े से काटकर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मरनेवालों में दो भाई, भाई की पत्नी, दोस्त और जीजा शामिल हैं।
आरोपी ने मामा और पत्नी को भी हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
यह सामूहिक हत्याकांड की घटना थाना किशनी के गांव गोकुलपुर अरसारा की है।
मनाया जा रहा था जश्न
दरअसल घर में जश्न का माहौल था और नाच-गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इस जश्न के दौरान सोहवीर की परिजनों और दोस्त से किसी बात पर कहासुनी और नोंक-झोंक हो गई।
खुद को मारी गोली
मौका पाकर सोहवीर ने घर में रखे फावड़े से हमला कर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने मामा और पत्नी को भी जान से मारने की की कोशिश की। हमले में दोनों घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
वारदात की सूचना पाकर आलाधिकारी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए हैं। वारदात को अंजाम देने का कारण अभी साफ नहीं हुआ है।
थाना प्रभारी किशनी ने पुलिस बल के साथ गांव में डेरा जमा दिया है। शवों को घर से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक सोहवीर पुत्र सुभाष चंद्र यादव ने परिवार के पांच लोगों की फरसा से काटकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले सोहवीर के भाई की बारात वापस आई थी। शादी में शिरकत करने दूर-दराज से परिजन और दोस्त आए हुए थे।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

