पीड़ित के घर उसका दर्द बांटने शहर विधायक आकाश सक्सेना भी पहुंच गए। उन्होंने बाकायदा स्थलीय निरीक्षण किया और थोड़ी देर बाद ही अधिकारियों को मौके पर तलब कर लिया।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(साजिद खान): मानसून शुरू होते ही कुदरत का कहर जारी है और इसकी कुछ तस्वीरें उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में भी देखने को मिल रही हैं। जगह-जगह जलभराव है, सरकारी कार्यालयों से लेकर सड़कें तक जलमग्न हो चुकी हैं। इन सबके बीच कई मकान भी जमींदोज हो चुके हैं।
इन्हीं में से एक पीड़ित के घर उसका दर्द बांटने शहर विधायक आकाश सक्सेना भी पहुंच गए। उन्होंने बाकायदा स्थलीय निरीक्षण किया और थोड़ी देर बाद ही अधिकारियों को मौके पर तलब कर लिया।
जनपद रामपुर में पिछले कई घंटे से बारिश का कहर जारी है। इसी को लेकर शहर विधायक आकाश सक्सेना चिंतित नजर आए और उन्होंने मोहल्ला राजद्वारा में बरसात के चलते जमींदोज हो चुके मकान का मुआएना किया। साथ ही गृह स्वामी आरिफ का दर्द भी बांटा और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
विधायक ने तुरंत अधिकारियों को मौके पर तलब किया और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
मूसलाधार बारिश के कारण घर की छत गिरने के बाद उनके घर का निरीक्षण करने पहुंचे शहर विधायक आकाश सक्सेना ने बताया,”सुबह जैसे ही हमें पता लगा आज यहां बरसात की वजह से घर गिर गया था तो तुरंत हम लोग और एसडीएम साहब यहां पर आए हुए हैं, देखा है कि ईश्वर के आशीर्वाद से किसी को कोई चोट नहीं आई है, यह लोग उस वक्त यहां थे जिस वक्त यह छत गिरी थी और जो जरूरी चीजें हैं उन्हें हम मोहय्या करा रहे हैं और जो यह नुकसान हैं उनको सरकार द्वारा मुआवजा दिलाया जाएगा।
मीडिया द्वारा आकाश सक्सेना से पूछे जाने पर कि क्या आप पूरे शहर के भ्रमण के लिए निकले हुए हैं बारिश में, जगह-जगह जलभराव है तो क्या कहना चाहेंगे? इस पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने जवाब देते हुए कहा,”देखिए सुबह से ही लगातार हम, ईओ और उनके पूरे स्टाफ के साथ घूम रहे हैं। लेकिन यह एक प्राकृतिक चीज है, बारिश हो रही है रात से तो जाहिर सी बात है पानी बहेगा, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। प्रशासन जो भी संभव चीजें हैं वह लगातार कर रहा है और लोगों से भी हमारा यह आग्रह है जो नाले हैं उसमें वेस्टेज, प्लास्टिक की बोतलें यह सब चीजें ना डालें जिससे पानी रुक जाता है। जनता से अपील यह है इसमें हमें सहयोग करें और सहयोग के रूप में बस इतना करें नालों में यह सब चीजें अपने स्तर से ना डालें बाकी नगरपलिका और प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद है और काम में लगा हुआ है।
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

