बिहार में JCB से ज़िन्दा दफनादी गाय, भड़क उठे बॉलीवुड के ये स्टार और कहा…

Date:

सोशल मीडिया पर इन दिनों नीलगाय के साथ क्रूरता का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसको बिहार का बताया जा रहा है।

ग्लोबलटुडे,वेब डेस्क
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक घायल नीलगाय जैसे मासूम जानवर को जेसीबी(JCB) मशीन के द्वारा गड्ढा खोद कर बड़ी ही बे- रेहमी से ज़िन्दा दफनाया जा रहा है।

नीलगाय को ज़िन्दा दफनाने के वीडियो को देखकर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और ईशा गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों अभिनेत्रियों ने इसे इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के वैशाली जिले में किसानों ने शिकायत की थी कि नील गायें उनकी फसलों को बर्बाद कर रही हैं। किसानों की शिकायत के बाद बाद राज्य सरकार ने प्रशासन को नील गायों को मारने का आदेश दिया।

सरकारी आदेश के बाद यहाँ करीब 300 नील गायों के मार दिया गया। इसी दौरान का ये वीडियो बताया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि एक घायल नीलगाय को किस तरह JCB मशीन से धक्का देकर एक खुदे हुए घड़े में गिराया जा रहा है।

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नील गाय तकलीफ से तड़प रही है तभी वहां मौजूद JCB मशीन से उसे धक्का दिया जाता है और गड्ढे में गिरा दिया जाता है और उस ज़िन्दा गाय पर मिटटी दाल कर दफना दिया जाता है।

इस वीडियो पर अभिनेत्री रवीना टंडन और गीता कपूर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है और सरकार के नीलगायों को मारने के फैसले की कड़ी निंदा की है।

अभनेत्री रवीना टंडन ने इस वायरल वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, Heartless inhumane b………. whoever behind this decision. hope karma gets back doublefold. (हृदयहीन अमानवीय…। जो भी इस निर्णय के पीछे है। आशा है उसे अपने का कर्म दोगुना फल मिलेगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...