जब से नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ है, हिन्दुस्तान में बढ़े हुए भारी जुर्माने को लेकर पब्लिक की नाराज़गी बढ़ती ही जा रही है।
ग्लोबलटुडे,11 सितंबर
उबैद इक़बाल खान, वेब डेस्क
नए मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर देश के कई हिस्सों में नए ट्रैफिक नियम को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आवास स्थान पर दिल्ली में आज बुधवार को यातायात के नए नियमों के तोड़ने पर भारी जुर्माने के खिलाफ कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के घर के सामने स्कूटर लेकर उसको ऊपर उठाया और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी ।
बतादें कि देश में संशोधित नए मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्र सरकार के इस सख़्त क़दम को लेकर अपना रुख पहले ही साफ़ कर चुके हैं।
अन्य रोचक खबरें:-
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
