उत्तर प्रदेश/लखनऊ(नौमान माजिद): मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। मंत्रिपरिषद ने ऊर्जा विभाग-सोनभद्र के ओबरा मे 800 मेगा वाट के दो पॉवर प्लांट स्थापित करने को मंजूरी दे दी। यह उत्तरप्रदेश का पहला अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट होगा। राज्य सरकार और NTPC का 50% -50% का संयुक्त प्रोजेक्ट,ओबरा डी के नाम से स्थापित होगा। पहला प्लांट 50 महीने मे स्थापित होने की संभावना है जबकि दूसरे प्लांट की 56 महीने मे पूरा होने की संभावना है। इन पॉवर प्लांट्स को स्थापित करने में कुल 17 हजार 985 करोड़ (लगभग 18 हजार करोड़) रूपये की लागत आएगी।
रामपुर-बाजपुर मार्ग को मंज़ूरी
मंत्रिपरिषद ने जनपद रामपुर में शाहबाद-रामपुर-बाजापुर मार्ग पर कुल 57.592 किलोमीटर लम्बाई में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की सम्पूर्ण परियोजना एवं उक्त कार्य की कुल लागत ₹20,536.51 लाख के व्यय के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।
मंत्रिपरिषद ने जनपद कुशीनगर में जिला कारागार निर्माण हेतु चयनित भूमि के अंतर्गत पड़ रही कुल 0.781 हेक्टेयर भूमि को कारागार विभाग के पक्ष में निःशुल्क हस्तांतरित किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
मंत्रिपरिषद ने व्यय वित्त समिति की शर्तों/अभिमत के अधीन जनपद हाथरस में 1,026 बंदी क्षमता के नवीन जिला कारागार के निर्माण की सम्पूर्ण प्रायोजना एवं लागत 18,494.29 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।
मीटिंग में भारत सरकार के मिशन वात्सल्य योजना को राज्य सरकार द्वारा अंगीकार करने का भी प्रस्ताव पास किया गया जिसके अंतर्गत विधि विरुद्ध कार्यो मे लिप्त बच्चो का पुनर्वास किया जायेगा
केंद्र सहायतित मेडिकल कॉलेज़ योजना के संबंध मे प्रतापगढ़ स्वशासी मेडिकल कॉलेज़ के जीर्ण शीर्ण भवनो के ध्वस्तीकरण के संबंध मे प्रस्ताव पास हुआ है।
जनपद कुशीनगर मे जिला कारागार निर्माण हेतु चयनित भूमि को कारागार विभाग को हस्तान्तरित करने के संबंध मे प्रस्ताव पास।
जनपद हाथरस मे कारागार निर्माण हेतु 184 करोड़ 94 लाख की स्वीकृति दी गयी।
उत्तरप्रदेश के निजी क्षेत्र के टी. एस मिश्रा विश्विद्यालय लखनऊ के स्थापना के संबंध में भी प्रस्ताव पास।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

