Globaltoday.in
15 सितम्बर 2019
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट
कांग्रेस पार्टी ने अपने नेता फैसल खां लाला को अनुशासनहीनता का आरोप लगते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
फैसल लाला का निष्कासन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरोध को लेकर किया गया है।
दरअसल, फैसल खान लाला शुरू से ही समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के राजनीतिक विरोधी रहे हैं। आज़म खान के खिलाफ रामपुर में मुकदमे दर्ज होने के बाद, समाजवादी पार्टी उनके बचाव में उत्तर आयी है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद भी आजम खां के समर्थन में रामपुर आये।
ऐसे में कांग्रेस नेता फैसल खान के विरोध पर पार्टी की अनुशासन समिति ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया था। लेकिन फैसल लाला ने न ही नोटिस का जवाब दिया और न ही समिति के समक्ष उपस्थित हुए।
अब समिति का यह आरोप है कि कांग्रेस नेता ने नोटिस का जवाब देने के बजाय पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेशीय नेतृत्व के विरुद्ध भी अशोभनीय और अशिष्ट भाषा का उपयोग करते हुए टिप्पणी करनी शुरू कर दी।
इसके अलावा फैसल लाला द्वारा की गयीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरुद्ध भी अवांछनीय, अनर्गल टिप्पणियां को भी कांग्रेस पार्टी ने अपनी नीतियों, रीतियों और संस्कृति के विरुद्ध माना है।
रामपुर के कई प्रतिष्ठित कांग्रेसजनों ने भी फैसल लाला के बारे में पार्टी को अवगत कराया है कि फैसल लाला आज़म खान से अपनी व्यक्तिगत रंजिश के चलते बदला लेने के लिए भाजपा की गोद में खेलकर कांग्रेस की छवि धूमिल करने का घृणित कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि फैसल खान लाला द्वारा की गयीं टिप्पड़ी और कार्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है जिसके कारण फैसल खान लाला को कांग्रेस संविधान की अनुशासनात्मक धाराओं के अनुरूप तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।
समिति की ओर से जारी निष्कासन पत्र पर पूर्व विधायक एवं समिति के सदस्य राम जियावन के हस्ताक्षर हैं। इस निशासन पत्र की प्रतिलिपि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा, प्रदेश अध्यक्ष, रामपुर जिलाध्यक्ष आदि को भी भेजी गयी है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
