आज़म खान की मृतक माँ पर मुकद्दमा दर्ज करने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने यूपी सरकार को धिक्कारा

Date:

ग्लोबलटुडे, 22 सितंबर-2019
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट

रामपुर प्रशासन के द्वारा आजम खान की स्वर्गवासी हो चुकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया है।

सोशल एक्टिविस्ट व सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के जनरल सेक्रेटरी डॉ तस्लीम रहमानी ने अपने फेसबुक पेज पर आज़म खान की स्वर्गवासी माँ के खिलाफ दर्ज हुए मुक़दमे को शर्मनाक और अमानवीय बताया है।

Azam mother
Image Courtesy-Dr Tasleem Rehmani facebook page

बतादें कि सपा सांसद आज़म खान के पिता का नाम मुहम्मद मुमताज़ खान और उनकी माता का नाम अमीर जहाँ बेगम है और दोनों ही की कई साल पहले मौत हो चुकी है।

लेकिन रामपुर प्रशासन ने आज़म खान के बेटे सहित 37 लोगो पर एक मुक़दमा दर्ज किया है। मामला जेल की फाँसी घर की ज़मीन क़ब्ज़ाने का है, जिसमें नायब तहसीलदार ने थाना गंज में ये मुकद्दमा दर्ज कराया है। इस मुक़दमे में आज़म खान की स्वर्गवासी माँ का नाम भी शामिल है।

इस मामले पर जब हमने अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया एक मामला नायब तहसीलदार की ओर से थाना गंज में दर्ज कराया गया है जिसमें जेल से संबंधित कुछ जमीन है, जो जमीन स्टेट गवर्नमेंट की है। उसके इंतेजामिया जिला कलेक्टर हैं। लेकिन कुछ लोगों ने उसे खुर्दपुर किया है जांच में जो तथ्य पाए गए उस आधार पर एफ आई आर दर्ज की गई है। आजम खान की मरी हुई माँ का नाम भी इस एएफआईआर में दर्ज है।

रामपुर में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़
अरुण कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक

इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा प्रतिवादी के कॉलम में दर्जनों नाम है इसमें एक नाम है जिसकी वल्दियत आजम खान है। एक नाम ऐसा है जिसमें पत्नी स्वर्गीय आजम खान के पिता का नाम है यह विवेचक का विषय है। वह यह सब तलाश करेगा यह कौन लोग हैं

क्या मृत्यु हुए व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हो सकती है?

इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा यह अभिलेखी मामले हैं और यह कहीं बंदिश नहीं है कि मृत्यु हुए व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज नहीं हो सकती जब चार्जशीट जानी होगी तब किसी मृत व्यक्ति की चार्जशीट नहीं जाएगी।

पढ़ें अन्य रोचक खबरें:-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...