प्रशासन ने आजम खान के आवास पर 27 नोटिस चस्पा किए। नोटिस चस्पा होने के कुछ देर बाद ही नोटिसों को वहां से फाड़ दिया गया
ग्लोबलटुडे, 24 सितंबर-2019
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट
सपा सांसद आजम खान(Azam Khan) की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती ही नज़र आ रही हैं। उनपर हर रोज़ एक नया मुक़दमा दर्ज हो जाता है। आजम खान पर 80 से ज्यादा मुकदमे अब तक दर्ज हो चुके हैं।
आज प्रशासन ने आजम खान(Azam Khan) के आवास पर 27 नोटिस चस्पा किए लेकिन नोटिस चस्पा होने के कुछ देर बाद ही नोटिसों को वहां से फाड़ दिया गया। अब यह जांच का विषय है कि नोटिस किसने आजम खान के दरवाजे से फाड़े।
गौरतलब है कि आज़म खान(Azam Khan) पर जमीन कब्जाने, मकान तोड़ने, भैंस चोरी, बकरी चोरी, बिजली चोरी, भू-माफिया, किताबें चोरी आदि के तक़रीबन 80 से ज़्यादा मुक़दमे दर्ज हुए हैं जिसमे उनके बेटे,पत्नी,बहनें यहाँ तक के उनकी मरी हुई माँ तक के नाम शामिल हैं।
सोमवार, 23 सितंबर को आजम खां(Azam Khan) के घर पर प्रशासन ने 27 नोटिस चस्पा किये। पुलिस ने उनके आवास के मुख्य गेट पर ये नोटिसों का अम्बार चिपका दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही नोटिसों को वहां से पहाड़ भी दिया गया।

जब इस मामले पर हमने अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह से बात की तो उन्होंने बताया उनके प्रति जो अभियोग पंजीकृत है उसमें विवेचना के दौरान जिसे नामित किया गया है या जो नाम प्रकाश में आता है ऐसे अभियुक्तों को पुलिस उनका पक्ष जानने के लिए बुलाती है। अभी तक उनका पक्ष उनके द्वारा नहीं रखा गया है इस नाते 27 मुकदमों में विवेचको ने नोटिस चस्पा तामीर किया है। चूँकि नोटिस किसी ने रिसीव नहीं किया, कोई घर पर नहीं मिला तो उनके दरवाजे पर यह नोटिस चस्पा किया गया।
ये भी पढ़ें:-
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
