ग्लोबलटुडे, 27 सितंबर-2019
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट
आजम खान(Azam Khan) के साथ साथ पूर्व सीओ आले हसन और तत्कालीन एसओ अजीमनगर कुशल वीर सिंह के खिलाफ भी यह नोटिस जारी किए गए हैं।
सपा सांसद आजम खान(Azam Khan) की मुश्किलें अभी भी दिन-ब-दिन बढ़ती ही नजर आ रही हैं और रामपुर जिला प्रशासन का शिकंजा आज़म खान पर और कसता नजर आ रहा है।
आजम खान(Azam Khan) के आवास पर पुलिस ने चार नोटिस और चस्पा किये हैं। आपको बता दें यह नोटिस जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन कब्जा करने को लेकर लगाए गए हैं। किसानों ने आजम खान के खिलाफ अपनी ज़मीन को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। आजम खान के साथ साथ पूर्व सीओ आले हसन और तत्कालीन एसओ अजीमनगर कुशल वीर सिंह के खिलाफ भी यह नोटिस जारी किए गए हैं।
इस मामले पर सीओ सिटी सत्यजीत गुप्ता ने ग्लोबलटुडे(Globaltoday) को बताया कि 4 मुकदमों के मामले में यह नोटिस लगाई गई हैं। आजम खान के अभी बयान बाकी हैं। इससे पहले भी नोटिस लगाई गई थी वे नही आये थे। अब फिर नोटिस लगाये गये हैं ताकि उनके बयान हो सकें। यह नोटिस जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन अधिग्रहण को लेकर चिपकाए गए हैं। इसमें आजम खान के अलावा पूर्व सीओ आले हसन खान और तत्कालीन एसओ अजीम नगर कुशल वीर सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। सीओ सिटी ने कहा आगे भी नोटिस दिए जाएंगे। अगर तब भी वे अपनी बात रखने नहीं आते हैं तब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर
- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated
- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life
- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा
- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर
