आजम खान और उनकी पत्नी तन्ज़ीन फातिमा पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बेटे अब्दुल्लाह आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है।
ग्लोबलटुडे, 03 अक्तूबर-2019
सऊद खान
रामपुर: एक बार फिर बढ़ सकती हैं आज़म खान(Azam Khan) की मुश्किलें। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज(ADJ) रामपुर न्यायालय से आज़म खान उनकी पत्नी और विधायक बेटे अब्दुल्लाह आज़म के नाम वारंट जारी किए।
आज़म खान को आज कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचे, जिसके बाद ADJ 6 कोर्ट ने आज़म खान को जमानती वारंट जारी किये। भाजपा नेता आकाश सक्सेना मुक़दमा दर्ज कराया था।
आजम खान और उनकी पत्नी तन्ज़ीन फातिमा पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बेटे अब्दुल्लाह आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप है।
रामपुर के थाना गंज में धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी में मुकद्दमा दर्ज हुआ था। अब कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 अक्टूबर की तारीख तय की है। मुद्दई के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया अगर अगली तारीख पर भी आज़म खान नहीं पहुंचे तो गैर जमानती वारंट जारी किये जाएंगे।
वहीं इस मामले पर भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने ग्लोबलटुडे को बताया कि आजम खान और उनकी पत्नी ने अपने बेटे के अलग-अलग जगह से दो जन्म के प्रमाण पत्र बनवाए थे। उस मामले पर जनवरी में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी आज तारिख थी और आजम खान को आज पूरे परिवार के साथ यहां कोर्ट आना था लेकिन वे नहीं आए।
इस संबंध में कोर्ट ने आजम खान उनकी पत्नी और बेटे को जमानती वारंट जारी किए हैं और 29 अक्टूबर अगली तारीख दी है।
भाजपा नेता ने कहा मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और इस मामले पर इन को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
वहीं हमने भाजपा नेता आकाश सक्सेना के वकील संदीप सक्सेना से बात की तो उन्होंने बताया आजम खान को कोर्ट में आज पेश होना था लेकिन वे नहीं आए। क्या कारण था उन्हें डर था गिरफ्तारी का, जो कोर्ट में नहीं पहुंचे, यह तो वही बताएंगे।
आजम खान और उनकी पत्नी ने अपने बेटे अब्दुल्लाह आजम खा के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए थे एक लखनऊ से जारी किया गया था दूसरा रामपुर नगर पालिका से जारी किया गया था। उसके विरोध में आकाश सक्सेना ने जनवरी में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसकी चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। इस संबंध में इनको सम्मन जारी किए गए थे, इन्होंने सम्मन नहीं लिए तो कोर्ट ने सम्मन इन के गेट पर चस्पा कर दिए थे, जिसमें आज की डेट लगी थी और इसमें इन तीनों में से कोई भी आज कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें:-
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
