बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा होना बताया जा रहा है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित पुरनिया डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ मोहर्रम का जूलूस निकालने के दैरान ताजिया हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिसके कारण ताजिया में आग लग गई। इस दौरान एक युवक भी करंट की चपेट में आ गया जो करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा होना बताया जा रहा है। खास बात यह है कि जूलूस को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था। उसके बाद भी बिजली विभाग की तरफ से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया और इतना बड़ा हादसा हो गया।
हादसे में न सिर्फ ताजिया में आग लगी बल्कि एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हालांकि जब यह हादसा हुआ मौके पर पुलिस मौजूद थी। जिसके चलते पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया और युवक को अस्पताल पहुंचाया।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


