जनपद संभल(Sambhal) में एएसपी(ASP) और सीओ(CO) ने दो थानों की पुलिस के साथ अचानक आधी रात में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
एएसपी और सीओ ने सम्भल(Sambhal) के चौराहों और होटलों पर पुलिस टीम के साथ छापे मारे। छापों के दौरान होटलों पर आधी रात को बैठे मिले युवको से पूछताछ की गयी और उनकी तलाशी ली गयी।
आधी रात में होटल व दुकानों में बैठकर अड्डेबाजी कराने वाले दुकानदारों को पुलिस ने कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
आधी रात में अचानक सम्भल(Sambhal) की सड़को पर पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजने से हड़कंप मच गया। मामला सम्भल के सदर कोतवाली का है।
दरअसल लखनऊ में हुई हिंदूवादी नेता की हत्या के बाद आने वाले त्यौहार को लेकर और बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि के फैसले को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट हो गयी है ताकि सभी त्यौहार प्रेम और शान्ति से मना सकें।
क्या आपने ये भी पढ़ीं?
- केरल में सतीशन युग की शुरुआत: वीडी सतीशन होंगे नए मुख्यमंत्री, आलाकमान ने लगाई मुहर
- फोर्ब्स मिडिल ईस्ट 2026 सूची: एम. ए. यूसुफ अली बने सबसे अमीर मलयाली; नौ भारतीयों ने बनाई जगह
- बदायूं: कछला गंगा घाट पर मातम में बदली अंतिम विदाई, चौथे दिन मिला फिरोजाबाद के युवक का शव
- बदायूं: आंधी-तूफान का कहर, ट्यूबवेल की कोठरी पर पेड़ गिरने से महिला की मौत, कई घायल
- उर्दू देश की साझा विरासत, इसके विकास की जिम्मेदारी हम सब पर: डॉ. सैयद अहमद खां
