प्रशासन की अनुमति पर विहिप नेताओं ने कहा कि उन्हें किसी अनुमति की ज़रुरत नहीं है।
हरियाणा के नूंह में एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) समेत अन्य हिंदू संगठनों ने 28 अगस्त को एक बार फिर शोभायात्रा निकालने का ऐलान किया है, जबकि प्रशासन ने इसकी इजाज़त नहीं दी है।
बतादें कि बड़ी मुश्किल से नूंह में हालात काबू में आए हैं, लेकिन करीब एक महीने बाद एक बार फिर हरियाणा में तनाव पैदा करने की कोशिशें की जा रही हैं। इस बार यहां हिंदू संगठन के लोग 31 जुलाई को अधूरी रह गई यात्रा 28 अगस्त को निकालने पर अड़े हैं। लेकिन प्रशासन इसकी इजाजत नहीं दे रहा है।
प्रशासन ने की यात्रा में शामिल न होने की अपील
नूंह में हालत को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रा को इजाजत नहीं दी है। हरियाणा पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को नूंह में यात्रा रद्द करने की जानकारी दी है। साथ ही लोगों से इसमें शामिल न होने की अपील भी की है। नूंह प्रशासन ने यात्रा रद्द करते हुए धारा 144 लगा दी है।
यात्रा हर हाल में निकलेगी
इस जलाभिषेक यात्रा का एलान विहिप ने किया है। प्रशासन की इजाज़त पर विहिप नेताओं ने कहा कि उन्हें किसी इजाज़त की ज़रुरत नहीं है। यात्रा हर हाल में निकलेगी।
नई दुनिया के मुताबिक़ विहिप के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा,” इस बार मेवात के हिंदू समाज ने दृढ़ता और संकल्प के साथ यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया है। विहिप पूरे प्रदेश के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर रही है। सोमवार को सुबह 11 बजे राज्य के हर ब्लॉक में एक शिव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और वहां का हिंदू समाज इस कार्यक्रम में भाग लेगा। नूंह में यात्रा में बाहरी लोग भाग नहीं लेंगे।”
यात्रा को देखते हुए नूंह के डीसी ने सरकार से इंटरनेट पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की थी। जिसके बाद सरकार ने 26 से 28 अगस्त तक इंटरनेट पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है।

पुलिस और प्रशासन का मानना है कि नूंह में आयोजित शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग जुट सकते हैं। लोगों का जुटना सोमवार सुबह से ही जारी हो जाएगा। हालांकि विहिप ने कहा है कि नूंह में बाहरी लोग नहीं आएंगे, लेकिन प्रशासन को इस पर आशंका है।
ग़ौरतलब है कि 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद ने नूंह में धार्मिक जुलूस निकाला था, लेकिन इस जुलूस में शामिल लोगो हथियार लहराते हुए एक धर्म विशेष से जुड़े लोगों को उकसाते हुए नारे लगा रहे थे जिसके बाद नूंह में हिंसा भड़क गई थी। सांप्रदायिक झड़पों में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।
किसानों का ऐलान
उधर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि अगर हरियाणा सरकार ने नूंह में ब्रजमंडल यात्रा 28 सितंबर को निकालने की मंजूरी दी तो हम भी ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

