उत्तराखंड: देहरादून में रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर करोड़ों की ज़मीन की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने देहरादून के मशहूर वकील कमल विरमानी को गिरफ़्तार कर लिया है।
विरमानी को एसआईटी पूछताछ के लिए किसी गुप्त स्थान पर ले गई है।
आरोप है विरमानी ने अपने मुंशी और वकील इमरान के साथ मिलकर करोड़ों का वारा-न्यारा किया। पुलिस वकील इमरान और विरमानी के मुंशी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में अब तक नौ गिरफ्तारियां हो गई हैं।
ग़ौरतलब है कि डेढ़ महीने पहले देहरादून रजिस्ट्री आफिस में बैनामों से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इन तीन लोगों से पूछताछ में मुख्य आरोपी वकील इमरान का नाम सामने आया।
उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच के आदेश दे दिए। प्रारंभिक जांच के बाद एसआईटी ने वकील इमरान को गिरफ्तार लिया।
तीन दिन पहले एसआईटी ने वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी के मुंशी को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी जांच में वरिष्ठ अधिवक्ता कमल विरमानी का नाम भी सामने आ रहा था। लेकिन, पुख्ता सबूत नहीं होने के कारण एसआईटी उन पर हाथ नहीं डाल पा रही थी।
सूत्रों के अनुसार अब पुख्ता सबूत मिलने पर कल देर शाम को विरमानी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें किसी गुप्त स्थान पर ले जाया गया, जहां देर रात तक उनसे पूछताछ की गई।
- पाकिस्तान: मेडिकल टेस्ट के बाद इमरान खान को वापस अडियाला जेल भेजा गया, शिफा अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने की जांच

- गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी अर्टिगा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत; मां के शव के पास रोता रहा मासूम

- ईद-मिलादुन्नबी पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अपील: ‘सादगी, अनुशासन और देशभक्ति का दें संदेश’

- डीजल ₹32.63 सस्ता, पेट्रोल ₹2.97 हुआ महंगा; जानें क्या हैं आज के नए रेट

- अलीगढ़ के मोहम्मद शादाब को स्विट्जरलैंड में WHO ने किया सम्मानित, दुनिया भर में बढ़ाया भारत का मान

- JMI Kickstarts Placement Season 2027: 34 Students Placed at TCS

