Globaltoday.in
सऊद खान, रामपुर
उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर(Rampur) के शहज़ाद नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को थाने से कुछ ही क़दम की दूरी पर सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मर(Transformer) के नीचे तारों में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन बिजली सप्लाई बंद होने के कारण काफी देर उन्हें इंतजार करना पड़ा। सूचना के काफी समय बाद तक बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई थी जिसके चलते बड़ा हादसा हो सकता था। बरहाल जब सप्लाई बंद की गई तो फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
आग लगने की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मी हरविंदर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना पर हम यहां पहुंचे हैं क्योंकि बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई है इसलिए आग बुझाने में देर हो गई, लेकिन आग ट्रांसफार्मर में नहीं लगी नीचे रखे सामान ठेले में लगी है। वहीं उन्होंने आग लगने की वजह ट्रांसफॉर्मर के पोक से बताया साथ ही उन्होंने बताया। अब आप पर काबू पा लिया गया है और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ
- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद
