युवाओं में फास्ट फूड का बढ़ता चलन खतरनाक बीमारियों का कारण- डॉ. इरम खान
नई दिल्ली: जामिया नगर अबू फज़ल में स्थित अल शिफा अस्पताल(Al Shifa Hospital) इन दिनों एक बेहद कठिन सफल ऑपरेशन के कारण चर्चा में है। अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की सर्जन डॉ. इरम खान ने एक महिला के पेट से 22 किलो का ट्यूमर(पानी से भरी थैली) निकाला है। ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है और उसको छुट्टी दे दी गयी है।
डॉ. इरम खान(Iram Khan) ने बताया कि पिछले दिनों अल शिफा में एक महिला बेहद दर्द की हालत में आई थीं, जिनके पेट का ट्यूमर बहुत तेजी से बढ़ रहा था। मरीज की हिस्ट्री लेने पर पता चला कि उनके पेट में पिछले चार-पांच महीने से गांठ थी, सूजन थी और वजन बढ़ रहा था, जब हमने अल्ट्रासाउंड कराया तो पेट में बहुत बड़ा ट्यूमर पाया गया।
महिला को सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन के लिए लम्बी तारीख़ मिल रही थी और प्राइवेट अस्पतालों में बड़ा खर्च वहन करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था, ऑपरेशन काफी मुश्किल था। अस्पताल प्रशासन से परामर्श के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया जो सफल रहा। हमने बहुत ही कम खर्च में यह ऑपरेशन किया। अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
डॉ. इरम ने कहा कि हाल के दिनों में ट्यूमर के कई मामले मेरे सामने आए हैं, इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक मुख्य कारण हमारी जीवन शैली है। युवाओं में फास्ट फूड का बढ़ता चलन ऐसी खतरनाक बीमारियों का कारण बन रहा है।
- ‘उनकी चिंताएं वास्तविक हैं, बल प्रयोग ठीक नहीं’: NEET मुद्दे पर CJP प्रदर्शन पर बोले मुरली मनोहर जोशी

- दिल्ली छात्र आंदोलन: कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ NHRC पहुंची NFYM, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

- जौहर यूनिवर्सिटी प्रकरण: मुस्तफा हुसैन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग

- 20 Jamia Millia Islamia Students Detained by Delhi Police En Route to Jantar Mantar Protest

- मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में उतरी सपा, रामपुर जाएगा प्रतिनिधिमंडल

- नीट विवाद: पुलिस हिरासत से रिहा हुईं प्रियंका गांधी, सरकार पर बरसीं; बोलीं— ‘लोकतंत्र में प्रदर्शन अपराध नहीं’

