Globaltoday.in|वेबडेस्क
इराक़ की राजधानी बग़दाद(Baghdad) में हवाई अड्डे के पास एक अमेरिकी हवाई हमले में ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुखिया और उसकी क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था के आर्किटेक्ट जनरल कासिम सुलेमानी की मौत हो गयी।
पेंटागन के बयान में दावा किया गया है कि कासिम सुलेमानी इराक और मध्य पूर्व में अमेरिकियों को निशाना बनाने की योजना में शामिल थे।
ब्रिटिश समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन के बयान में कहा गया है कि “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देश पर, अमेरिकी सेना ने कासिम सुलेमानी की हत्या की है और विदेश में रह रहे अमेरिकियों को मेहफ़ूज़ रखने के लिए निर्णायक कार्रवाई की है।”
बयान में कहा गया है कि “हमले का उद्देश्य भविष्य में ईरानी हमलों की योजना को रोकना था और संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर में अपने नागरिकों और उनके हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाना जारी रखेगा।”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरानी सेना के प्रमुख मेजर जनरल कासिम सुलेमानी को बहुत पहले ही मार देना चाहिए था।
उधर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने कहा है कि अमरीका से जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लिया जाएगा।
कासिम सुलेमानी की मौत पर, अयातुल्ला खामेनी ने ईरान में तीन दिन के शोक की घोषणा की और कहा कि जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लिया जाएगा।
- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर
- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’
- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान
- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति
- अमेरिका-ईरान संघर्षविराम में पाकिस्तान की ऐतिहासिक मध्यस्थता; वैश्विक कूटनीति में बढ़ा क़द

