Globaltoday.in|वेबडेस्क
रविवार रात को कुछ नकाबपोशों ने JNU में घुसकर वहां के छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दर्जनों छात्र बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए। इस हमले में विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सोशल मीडिया पर जेएनयू कैम्पस में हुए इस हमले के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ नक़ाब पोश युवक व युवतियां JNU हॉस्टल में घुसकर छात्रों के साथ मार पीट कर रहे हैं। वीडियो में सैकड़ों की संख्या में छात्र एक तरफ़ भागते नज़र आ रहे हैं। सभी हमलावर हाथों में डंडे और लोहे की रॉड लिए हुए हैं और कपड़ों से अपना चेहरा छुपाये हैं।
चश्मदीदों के मुताबिक़ क़रीब 50 गुंडे कैंपस में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने कारों में तोड़फोड़ की और वहां लोगों पर हमले भी किए।
इसी बीच JNU छात्र संघ की अध्यक्ष आएशी घोष का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ जिसमें उनके सर पर चोट लगी है और वो लहू लुहान हैं। ज़ख़्मी हालत में वो ये कह रही हैं कि मैं बोल पाने की स्थिति में नहीं हूँ, मुझपर कुछ नकाबपोश गुण्डों ने हमला किया है।
हमले के फौरन बाद ही योगेंद्र यादव वहां पहुंचे जिनको पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। योगेंद्र यादव ने दिल्ली पोल्स पर आरोप लगाया है कि उसने उनके साथ बदतमीज़ी की और धक्का भी दिया। उन्होंने ये भी आरोप लगाए हैं कि दिल्ली पुलिस तमाशबीन बनी देखती रही और कैंपस में हिंसा होती रही।
इसी बीच दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में छात्र JNU छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के विरोध में दिल्ली मुख्यालय पर एकत्रित हो रहे हैं।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज
- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ
