Globaltoday.in|उबैद इक़बाल| दिल्ली
जब से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) बना है तभी इस क़ानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग़(Shaheen bagh) में प्रदर्शन जारी है जिसमें हज़ारों की संख्या में हर धर्म की महिलायें दूर दूर से आकर प्रदर्शन कर रही हैं। कुछ हिन्दू महिलाएं तो ऐसी हैं जो एक एक हफ्ते के बाद यहां से घर जाती हैं।
योगगुरु बाबा रामदेव(Ramdev) का भी शाहीन बाग जाने का कार्यक्रम था। उन्होंने एनडीटीवी के एक कार्यक्रम कहा कि कल वो शाहीन बाग़ जाएंगे लेकिन दिल्ली पुलिस के समझाने के बाद उन्होंने अपने शाहीन बाग़ जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
सूत्रों के अनुसार बाबा रामदेव के एक सुरक्षा अधिकारी ने दिल्ली पुलिस से कहा कि योगगुरु शाहीन बाग जाना चाह रहे हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा अधिकारी से कहा कि वहां के हालात क्या हैं ये सबको पता है, इसलिए उनका शाहीन बाग जाना ठीक नही है।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव CAA क़ानून बनाने वाली बीजेपी सरकार के समर्थक माने जाते हैं और वो इस क़ानून के भी समर्थक हैं।
शाहीन बाग़ में प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांग है कि सरकार इस नागरिक संशोधन क़ानून को वापस ले तभी वो यहां से उठेंगी। आपको बतादें कि शाहीन बाग़ की ही तरह तक़रीबन हिन्दुस्तान के हर शहर में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने एक शाहीन बाग़ बना दिया है और दिन रात यहां प्रदर्शन हो रहे हैं।
script async src=”https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js”>- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

