उत्तर प्रदेश/रामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास से मिशन शक्ति के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण में बीसी सखी के योगदान का भी जिक्र किया।
इस मिशन के तहत पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, मातृशक्ति को जगाना और साथ ही समाज में महिलाओं को पुरुषों की तरह ही सम्मान दिलाना है।
इसी को लेकर आज जनपद रामपुर के अंबेडकर पार्क पर महिलाओं की बाइक्स रैली को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रामपुर के सिविल लाइन में स्थित अंबेडकर पार्क पर सीडीओ नंदकिशोर कलाल, सीएमओ डॉक्टर एसपी सिहं और एएसपी डॉ.संसार सिंह की अगवाई में मिशन नारी शक्ति अभियान के तहत बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, स्वास्थ्य विभाग पुलिस महकमें सहित कई अन्य विभागों की महिलाएं एकत्र हुईं। इन महिलाओं में अधिकतर दो पहिया वाहनों पर सवार थीं। महिलाओं में जागरूकता लाने और उनके अधिकारों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से बाइक रैली की शुरुआत की गई।
इस रैली को डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली के दौरान बाल पुष्टाहार विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की महिलाएं अपनी अपनी परंपरागत यूनिफॉर्म में नजर आयीं तो वहीं पुलिस महकमें की महिलाओं ने वर्दी धारण कर इसमें अपनी हिस्सेदारी निभाई।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


