पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई। बचने के लिए दोनों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है।
रामपुर: जनपद रामपुर मंगलवार को चैकिंग के दौरान थाना कैमरी क्षेत्र में जंगल में 01 गौवंशीय पशु का वध करने आये दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ़्तार कर लिया।
केमरी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह के अनुसार एक ख़ास मुखबिर ने पुलिस को दो लोगों के जंगल में गौवंशीय पशु का वध करने की सूचना दी थी। जिसपर पुलिस ने बदमाशों की घेराबन्दी कर उन्हें ललकारा जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर किये। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जिन्हे उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया।
पुलिस ने घायलों के कब्जे से एक गोवंशीय पशु, दो तमंचे, दो कारतूस, दो कारतूस खोखा, एक बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध समेत पांच से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी का कहना है कि थाना केमरी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गौकश किसी इरादे से घूम रहे हैं इस पर पुलिस फोर्स ने घेराबंदी की दो बदमाश मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से मोटरसाइकिल गोकशी के उपकरण और एक बछड़ा बरामद हुआ है यह थाना खजुरिया के रहने वाले हैं इनका पिछला भी अपराधिक इतिहास है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

