Globaltoday.in | राहेला अब्बास | दिल्ली
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार, 13 मार्च को एनपीआर (NPR) के खिलाफ प्रस्ताव पास हो गया।
गौरतलब है कि विधानसभा में चर्चा करते वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने विधानसभा में कहा है कि उनकी कैबिनेट तक तक के पास जन्म प्रमाण-पत्र नहीं है और उन्होंने ख़ुद अपने पास भी जन्म प्रमाण-पत्र न होने की बात कही.
केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि मेरे पास और मेरी पत्नी के पास भी जन्म प्रमाण पत्र नही हैं।
उन्होंने कहा कि मेरे मम्मी और पापा के पास भी नही है, हाँ मेरे बच्चों के पास है क्यूंकि वो दिल्ली में पैदा हुए थे।
केजरीवाल ने कहा तो क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके परिवार को डिटेंशन सेंटर में भेज दिया जाएगा? 70 लोगों की इस विधानसभा में 61 लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र नही है।
दिल्ली विधानसभा ने राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्ताव पारित किया. एनपीआर और एनआरसी पर चर्चा के लिए बुलाए गए एक दिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से इन्हें वापस लेने की अपील की.
- बदायूं में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हाईटेंशन लाइन से टकराई DJ ट्रॉली; 1 की मौत, 5 गंभीर रूप से झुलसे
- Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, सामने आईं एक्टर की तीसरी शादी की खूबसूरत तस्वीरें
- रामपुर: थाना स्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग और महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी करने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
- तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की जनाजे की नमाज़ अदा, लाखों लोग हुए शामिल
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का बड़ा अभियान: देश भर के मदरसों और मस्जिदों में युद्ध स्तर पर होगा पौधारोपण

