जेल में रहते हुए सपा सांसद आजम खान को मिली यह ख़ुश ख़बरी

0
600

Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर

सपा सांसद आजम खान को एक बार फिर रामपुर(Rampur) की एडीजे(ADJ) कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने दो मामलों में आजम खान(Azam Khan) की जमानत मंजूर करली है।

शुक्रवार को रामपुर की एडीजे कोर्ट में सपा सांसद आजम खान(AZam Khan) से संबंधित दो मामलों में जमानत याचिका लगाई गई थी.

पहला मामला यतीमखाना प्रकरण से संबंधित था, जिसमें कोर्ट ने आजम खान की जमानत मंजूर करली है. आपको बता दें इस मामले में आजम खान पर 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से अब तक 4 मामलों में आजम खान को जमानत मिल चुकी है.

दूसरा मामला थाना खजुरिया से संबंधित था, आचार संहिता उल्लंघन के मामले में. इस मामले में भी आजम खान के वकील द्वारा जमानत याचिका लगाई गई थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

इस संबंध में आजम खान के वकील विनोद कुमार शर्मा ने बताया, ‘यतीमखाना प्रकरण में दर्ज 12 मामलों में से एक मामले में आज न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई है. बीते दिन भी दो मामलों में जमानत मिल चुकी है. यतीमखाना प्रकरण के 12 मामलों में से 4 मामलों में अब तक आजम खान को जमानत मिल चुकी है।

वहीं आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में जो थाना खजुरिया के में भी आज आजम खान की जमानत मंजूर कर ली गई है।