कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में भगदड़, चार छात्रों की मौत, कई के घायल होने की खबर

0
242
कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में भगदड़
कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में भगदड़

केरल के कोच्चि की एक यूनिवर्सिटी में शनिवार को एक संगीत समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।

विश्वविद्यालय में मची भगदड़ में 4 छात्रों की मौत हो गई जबकि कई स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं। घायल छात्रों को उपचार के लिए कालामासेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, चार छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, CUSAT यूनिवर्सिटी में यह भगदड़ निखिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान मची, इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी परिसर में ओपन एयर-ऑडिटोरियम में हुआ था।