इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा है कि अस्थायी संघर्ष विराम खत्म होने के बाद इजरायल पूरी ताकत से गाजा पर हमला करेगा।
नेतन्याहू(Netanyahu) ने एक बयान में कहा कि वह संघर्ष विराम के विस्तार का स्वागत करेंगे।
दूसरी ओर, हमास का कहना है कि सैन्य कैदियों की रिहाई की कीमत उतनी नहीं होगी जितनी नागरिकों की रिहाई के बदले इजरायल ने चुकाई है।
हमास का कहना है कि कतर की मध्यस्थता वाले समझौते के तहत प्रतिदिन अतिरिक्त 10 बंधकों को रिहा किया जा सकता है।
बता दें कि 7 अक्टूबर से गाजा में जारी इजरायली बमबारी में 14,850 से ज्यादा फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं और 36,000 से ज्यादा घायल हुए हैं।
गाजा में हमास और इजराइल के बीच 4 दिन के अस्थायी युद्धविराम का आज आखिरी दिन है और दोनों पक्ष समझौते के तहत एक-दूसरे के कैदियों को रिहा कर रहे हैं।
उधर, अल जज़ीरा न्यूज़ ने ज़ायोनी प्रशासन के बेहद क्रूर और अमानवीय व्यवहार का खुलासा किया है।
- “अगर कोई हिंदू कहे कि भारत में मुसलमान न रहें, तो वह हिंदू नहीं”— संघ प्रमुख के बयान का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने किया जोरदार स्वागत

- टीएनपी ग्रुप ने मनाई संस्थापक त्रिभुवन नाथ पांडेय की 30वीं पुण्यतिथि, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

- UP Election 2027: ओवैसी की पार्टी को बड़ा झटका, AIMIM नेता आसिम वकार कांग्रेस में शामिल

- रामपुर: दूसरी शादी को लेकर कोतवाली परिसर में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया

- मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर भीषण हादसा: नेपाली तीर्थयात्रियों से भरी बस रोडवेज से टकराई, 35 से अधिक घायल

- भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय ‘राष्ट्रीय निगरानी समिति’ का ऐलान; कानूनी और राजनीतिक राह अपनाएगा संगठन

